कोरबा
Trending

भाजपा नेता संजय शर्मा रहे मुख्य अतिथि राउत नाचा मड़ाई मेला ग्राम कोराई में उपस्थित…

कोरबा/कटघोरा :-(साकेत वर्मा)

प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान श्रमिक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गरीबों के मसीहा दुख सुख के साथी आदरणीय संजय शर्मा जी कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोराई में राउत नाचा मड़ाई मेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मालती कंवर, विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य रूप सिंह बिंधराज, प्रधानमंत्री जन-कल्याणकारी योजना के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल पाटले, जिला अध्यक्ष राजकुमार कश्यप, जिला महामंत्री शिवकुमार साहू, कटघोरा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह कंवर, विकास साहू, शिवलाल सिंह कंवर, संतोष सिंह कंवर, धन साय विधराज, कार्यक्रम के मंच संचालक श्री रवि शंकर अहीर एडवोकेट। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय शर्मा जी का राउत नाचा के साथ भव्य स्वागत हुआ। कृष्ण भगवान के पूजा अर्चना के बाद उसके बाद उद्बोधन में श्री संजय शर्मा जी ने समस्त आसपास गांव के हजारों के जनसैलाब में पहुंचे सभी जनमानस को अंग्रेजी नववर्ष की शुभकामनाएं दिए और क्षेत्र में कभी भी दुख सुख की बात आती है तो संजय शर्मा 24 घंटे आप लोगों की सेवा में खड़ा रहेगा इस ग्राम से मेरा दिल से नाता है मैं साल का पहला दिन इसी ग्राम से कार्यक्रम प्रारंभ होता है आप लोग का प्यार दुलार हमेशा मुझे मिलता रहे उद्बोधन दिया। उसके पश्चात राउत नाचा प्रतियोगिता कार्यक्रम आतिशबाजी के साथ हुआ जिसमें विजेता ग्राम कोराई राउत नाचा दल प्रथम पुरस्कार 11,000 प्राप्त किए। द्वितीय पुरस्कार ग्राम हरदी बाजार 7,000 तृतीय पुरस्कार ग्राम सरई सिंगार 3100 सांत्वना पुरस्कार सभी निर्तक दल को 500-500 पुरस्कार प्रदान किया गया। और सभी निर्तक दल के साथ आदरणीय संजय शर्मा जी राउत नाच वेशभूषा में मनमोहक डांस किए। कार्यक्रम के निर्णायक समिति समय लाल यादव जय नारायण कृष्णा लाल चेतराम यादव गोपी राम यादव चंद्र राम बूंद राम लालाराम यादव हर नारायण यादव कार्यक्रम आयोजन करता है गोपी राम गुनीराम दुकालू उमाशंकर द्वारिका राम प्रसाद फेकू राम तेल राम आनंद राम चेतराम पंचराम हरिशंकर कृष्णा लाल दशरथ रामप्रसाद होरीलाल राजेश कैलाश सुखमत बाई राजकुवर मुन्नी बाई एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button