
जालौन संवाददाता राहुल कुमार
जालौन(उरई) उपजिलाधिकारी शना अख्तर मंसूरी के चित्रकूट स्थानान्तरण होने के बाद सुरेश कुमार पाल को उपजिलाधिकारी बनाया गया है। नवागुंतक एस डी एम ने अपना पद ग्रहण कर लिया है।
निकाय चुनाव के पूर्व शासन ने उपजिलाधिकारी शना अख्तर मंसूरी का स्थानांतरण चित्रकूट हो गया है। उनके स्थानान्तरण के बाद रिक्त हुए पद पर अभी तक न्यायिक कार्य देख रहे एस डी एम सुरेश कुमार को उपजिलाधिकारी बनाया गया है। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद नवागुंतक उपजिलाधिकारी रविवार की सांय को पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने बाद उन्होंने तहसीलदार बलराम गुप्ता व नगर पालिका सफाई निरीक्षक देवेन्द्र सिंह के साथ बैठक कर आचार संहिता लागू होने को देखते हुए प्रचार सामग्री हटाने के लिए चर्चा की। आचार संहिता लागू होने पर प्रचार सामग्री हटाने के 3 टीमें बनायी गयी है जिसमें नगर पालिका जे ई, एस आई व वरिष्ठ लिपिक चन्दन प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ ही नायब तहसीलदारों की ड्यूटी लगायी गयी है।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार काम किया जायेगा तथा पीड़ित कभी भी अपनी बात बता सकता है। उसका समाधान किया जाएगा।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


