
अयोध्या उत्तर प्रदेश
थाना खण्डासा जनपद अयोध्या पलिस ने महिला सम्बन्धित अपराध मे वांछित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार।
खंडासा/अयोध्या
जिला संवाददाता रवि शुक्ला
खबर खंडासा थाना क्षेत्र से है जहां पर महिला सम्बन्धित अपराध मे वांछित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। यह मामला अयोध्या जनपद रुदौली विधानसभा क्षेत्र के थाना खंडासा का है आपको बता दें पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या द्वारा सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभिया के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष मनोज कुमार मय हमराह के दौराने तलाश वांछित अभियुक्त, देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन करते हुए अमानीगंज रुदौली मार्ग ऐहार तिराहे पर 60/23 धारा 363/366/376/506 आईपीसी व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अमन प्रसाद उर्फ सुरेन्द्र कुमार पुत्र राजन प्रसाद उर्फ राजू निवासी ग्राम व पोस्ट ऐहार थाना रुदौली व हालपता निवासी लखनीपुर भेलसर चौराहा थाना रुदौली जनपद अयोध्या के द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर अपहरण कर यौन शोषण किये जाने आरोपित है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त।
अमन प्रसाद उर्फ सुरेन्द्र कुमार पुत्र राजन प्रसाद उर्फ राजू निवासी ग्राम व पोस्ट ऐहार थाना रुदौली व हालपता निवासी लखनीपुर भेलसर चौराहा थाना रुदौली जनपद अयोध्या।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


