उत्तर प्रदेशगाजियाबादराजनीतिराज्य

जनपद गाजियाबाद में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने आरक्षण मुद्दे पर प्रेस वार्ता के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी के लिए  मांग की

जनपद गाजियाबाद में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने आरक्षण मुद्दे पर प्रेस वार्ता के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी के लिए  मांग की

इंडिया न्यूज़ दर्पण गाजियाबाद ब्यूरो चीफ नरेंद्र बंसल

राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने दिल्ली-सहारनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित द फूड ट्रेन रेस्टोरेंट में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी के आरक्षण को लेकर चर्चा की। वक्ताओं का कहना था की लोनी नगर पालिका की चेयरमैन सीट सामान्य आरक्षित हुई है जिस पर केवल सामान्य का अधिकार है इसलिए इसी आधार पर टिकट होना चाहिए।        प्रेस वार्ता के दौरान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं प्रवेश दत्त शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी आरक्षण सूची में लोनी नपा अध्यक्ष सीट महिला आरक्षित हुई है। मगर सामान्य वर्ग यहा हमेशा से ही राजनैतिक उपेक्षा का शिकार रहा है जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी राजनैतिक दल यदि इस बार किसी अन्य वर्ग को टिकट देगा तो सामान्य वर्ग उसे वोट नहीं करेगा, उसका बहिष्कार करेगा। उन्होंने कहा लोनी नगर पालिका में 2 लाख से अधिक वोटर सामान्य वर्ग से है जिनमें त्यागी, वैश्य, ठाकुर आदि शामिल है इसके बावजूद उनका हक छीन कर दूसरों को दे दिया जाता है। लोनी में पहले से चली आ रही इस परिपाटी का अब से पूर्व क्यों विरोध नहीं किया गया के सवाल पर उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के लोग सीट आरक्षण के मामले को लेकर पहले जागरूकता नहीं थे मगर अब धीरे-धीरे जागरूक होने पर अब अपने हक की मांग कर रहे है। यदि कोई भी राजनीतिक दल इसकी अनदेखी करता है तो 2024 में उन दलों को भारी नुकसान के लिए तैयार रहना होगा। त्यागी ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष व भाजपा नेता धर्मेंद्र त्यागी ने कहा कि लोनी नपा अध्यक्ष सीट महिला आरक्षित हुई है जिस पर पूर्व की भांति एक बार फिर विभिन्न वर्ग की महिलाओं द्वारा दावेदारी की जा रही है। जबकि यह सीट सामान्य महिला आरक्षित होने के नाते इस पर केवल स्वर्ण जाति की महिला का हक बनता है। ब्राह्मण महासंघ द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के मामले में किए गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा किसी ना किसी को इसकी शुरुआत करनी थी। स्वर्ण जाति में शामिल सभी लोग एक साथ है जिस किसी का भी टिकट होगा वह सभी को स्वीकार होगा। त्यागी ने कहा कि समय से सीख लेते हुए इस परिपेक्ष में जल्द ही स्वर्ण जाति के सभी जिम्मेदार लोगों की एक बैठक आयोजित कर कोई उचित निर्णय लिया जाएगा।

इस मौके पर पं सतीश शर्मा (संगठन मंत्री) बबलू ठाकुर, धर्मेंद्र त्यागी, राजकुमार चौहान, व मुनेश त्यागी आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए जहा उनके अन्य दर्जनों समर्थक भी उपस्थित रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button