उत्तर प्रदेशगोंडा

लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार

लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार

संवाददाता अय्यूब आलम

 

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जिला अस्पताल गोंडा के पास से लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त- अमन कुमार पुत्र दीनदयाल नि0 नदावा थाना कौडिया जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर निम्न अभियोग पंजिकृत मु0अ0सं0-76/2023 धारा 363,366भादवि थाना छपिया जनपद गोंडा किया गया

गिरफ्तार कर्ता टीम उ0नि0 रमेश कुमार वर्मा मय टीम।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button