उत्तर प्रदेशगोंडा
Trending

बलवा कर जानलेवा हमला करने वाले वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार-

बलवा कर जानलेवा हमला करने वाले वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार-

संवाददाता अय्यूब आलम

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर गाली गुप्ता बलवा व जानलेवा हमला करने का 03 आरोपी अभियुक्तगण 01.कृष्णमुरारी दूबे 02. गिरजाशंकर उर्फ महंत दुबे 03. सुनील उर्फ इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया गया । उक्त अभियुक्तगण ने दिनांक 13.03.2023 को पुरानी रंजीश को लेकर एक राय होकर वादी के पिता को जाती सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जान से मारने की नीयत से मारा पीटा था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. कृष्णमुरारी दुबे पुत्र जमुना प्रसाद दुबे निवासी दसियापुर थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।
02. गिरजाशंकर उर्फ महंत दुबे पुत्र कृष्णमुरारी दुबे निवासी दसियापुर थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।
03. सुनील उर्फ इंचार्ज पुत्र कृष्ण मुरारी दुबे निवासी दसियापुर थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 121/2023, धारा 307, 325, 324, 323, 504, 506 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना को0देहात जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 विजय बहादुर मय टीम थाना को0देहात जनपद गोण्डा।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button