उत्तर प्रदेशबलरामपुर
Trending

तेंदुए के हमले से किशोरी समेत 4 लोग घायल, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान

तेंदुए के हमले से किशोरी समेत 4 लोग घायल, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान

रिपोर्ट – कृष्ण मुरारी

बलरामपुर। जिले के बनकटवा रेंज के बिन्होनी कला गाँव में तेंदुए ने हमला कर एक किशोरी सहित 4 ग्रामीणों को घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है।
सोहेलवा वन क्षेत्र के बनकटवा रेंज के बिन्होनी कला गाँव में शनिवार की शाम गायत्री (18) नामक किशोरी खेत में काम करने गई थी। तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में गायत्री घायल हो गई। खेत में काम कर लौट रहे छोटकाऊ (38) और छोटकाऊ सैनी (40) शोर सुनकर किशोरी को बचाने के लिए दौड़े तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। उसी समय रास्ते से गुजर रहे ननके पान्डे (40) भी बचाने दौड़े, तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर गाँव वाले दौड़े तब तक तेंदुआ जंगल की तरफ भाग खड़ा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही हरैया थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और उसने घायलों को शिवपुरा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है।
वनधिकारी डॉ० सेम मारन एम ने रविवार को बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया की तेंदुए की तलाश में वन विभाग की दो टीमें लगाई गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि रात के समय घरों से अकेले न निकले और अपने बच्चों को अकेला बिलकुल न छोड़ें । इस समय खेतों में फसल खड़ी होने के कारण वन जीव जंगल से बाहर विचरण कर रहे हैं। फसल कटते ही वन जीव जंगलों की तरफ लौट जाएंगे। खेत में काम करने से पहले हाका लगा कर जाएं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि घायलों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जाए। इसके लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button