अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो डालना युवक पर पड़ा भरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता अय्यूब आलम
सोशल मीडिया पर थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक लड़के का अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह लड़का रौब जमाने के लिए असलहा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा लेते हुए तत्काल प्र0नि0 वजीरगंज को कार्यवाही कर अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने व उस अवैध तमंचे को बरामद करने के लिये कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त राज बरवार को मुखबिर खास की सूचना पर तालुक पुरवा डुमरियाडीह से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से 01 अवैध तमंचा 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त-
01. राज बरवार पुत्र राज कुमार बरवार नि0 ग्राम तालुक पुरवा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 01 अवैध तमंचा 12 बोर
*गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 गोपाल सिंह मय टीम।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


