उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी
Trending

भगवान राम के जन्मोत्सव पर विहिप के नेतृत्व में निकली विशाल शोभायात्रा*

भगवान राम के जन्मोत्सव पर विहिप के नेतृत्व में निकली विशाल शोभायात्रा*

पलिया के खजुरिया में जय श्री राम के नारों गुंजायमान हुआ आकाश

पलिया कलां खजुरिया खीरी विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री अंकुर के नेतृत्व में थाना संपूर्णानगर के खजुरिया में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर एक विशाल बाइक शोभायात्रा का आयोजन किया जिसमें बाइक रैली खजुरिया के शिव मंदिर पर एकत्रीकरण होने बाद भगवा कपड़े पहने सैकड़ों विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता ट्राली ट्रेक्टर पर DJ की धुन पर नाचते गाते खजुरिया शिव मंदिर से मजरा, बसई ,रानीनगर ,कृष्णानगर, संपूर्णनंगर,बमनगर होते हुए जय श्रीराम के उदघोष करते हुए संपूर्णनंगर के दुर्गा मंदिर पर समापन हुआ शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों रामभक्त भगवान श्रीराम नारों से आकाश गुंजायमान हो रहा था। वहीं इस दौरान शोभायात्रा जहाँ जहाँ से गुजरी वहां सैकड़ों भक्त शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए शरबत व खाने पीने की व्यवस्था करते हुए दिखे तत्पश्चात संपूर्णानगर स्थित दुर्गा मंदिर में भंडारे के बाद इस विशाल शोभायात्रा का समापन हुआ।

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री अंकुर जिला गोला व लखीमपुर (पूर्णकालिक) बसही अध्यक्ष आनंद गुप्ता प्रखंड उपाध्यक्ष पलिया गिरीश यादव,उपाध्यक्ष सन्नी मधेशिया, देवेंद्र सिंह मजरा पश्चिम अध्यक्ष, शुभम मिश्र अध्यक्ष खजुरिया, मोहन गुप्ता मंत्री, आयुष अध्यक्ष खजुरिया , आकाश अर्कवंशी बजरंगदल सयोजक आदि सैकड़ों कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

इंडिया न्यूज़ दर्पण लखीमपुर खीरी संवाददाता आनंद गोस्वामी की खास रिपोर्ट संपर्क सूत्र
9588147739।।6394119129।।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button