उत्तर प्रदेशकुशीनगर
Trending

गवाही दी तो मार डालूंगा, अब मार डाला।

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।

महिला को पीट-पीटकर मार डालने का आरोपी देर शाम उसने घटना को अंजाम भी दे दिया। इससे परिजनों में आरोपी के प्रति गुस्सा भी दिखा। दुबई में रह रहे मृतका के पति प्रहलाद भी शनिवार की रात घर पहुंच गए है। उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खड्डा बुजुर्ग गांव में रहने वाली मीरा की जेठानी ऊषा का कहना है कि रंजिश की नींव 22 जून 2020 को पड़ी। हुआ यूं था कि गांव में दूध की डेरी है। वहां आरोपी मनोज गोड़ का आना-जाना था। ऊषा के अनुसार उनका बड़ा बेटा भी डेरी पर दूध देने जाता था। मनोज को डेरी से रुपये की चोरी करते हुए उनके बैटे ने देख लिया था। इस बात की शिकायत उसने डेरी के कर्मचारियों से की थी। कर्मचारियों ने मनोज को फटकार लगाई थी। डेरी पर आने पर पाबंदी लगा दी थी। इससे आरोपी मनोज नाराज हो गया था।
उसी दिन आरोपी मनोज ने ऊषा पर लाठी से जानलेवा हमला किया था। ऊषा का कहना है कि मनोज के खिलाफ थाने पर तहरीर दी गई, लेकिन उस वक्त थानेदार ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। करीब तीन महीने तक वह और उसके परिजन थाने की दौड़ लगाते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ और आरोपी मनोज को जेल जाना पड़ा था। ऊषा ने बताया कि एक साल पहले आरोपी जेल से बाहर आया था। इसके बाद उसकी दंबगई और बढ़ गई थी। चूंकि घर के पास ही उसका भी घर है, इसलिए छोटी-छोटी बात पर वह उलझ जाता था। यदि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद यह दिन नहीं देखने पड़ते। मृतका मीरा के पति पांच भाई हैं। मीरा के तीन बच्चे हैं। बेटी रेशमी (14), बेटा अवधेश (10) और छोटी बेटी गुंजन (8) साल की है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को मीरा का शव घर पहुंचते ही बेटा अवधेश उससे लिपट गया। मां को उठाने लगा। यह मार्मिक दृश्य देखकर वहां के लोगों की आंखों में आंसू आ गए। खड्डा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की शाम 35 वर्षीय मीरा गांव के दक्षिण स्थित रेलवे लाइन के पास बकरी चरा रही थीं। गांव के कुछ बच्चे भी बकरी चरा रहे थे। इसी बीच पड़ोसी मनोज गोड़ भी वहां पहुंचा। किसी बात को लैकर दोनों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो मीरा बकरी लेकर घर आने लगी। रास्ते में आरोपी ने लाठी से मीरा के सिर पर प्रहार कर दिया। सिर पर चोट लगने के बाद वह गिर गई। इसके बाद भी लाठी से पीटता रहा। यह देखकर साथ में बकरी चला रहे बच्चों ने शोर मचाया। गांव के लोगों का आता देखकर आरोपी फरार हो गया था।आरोपी गांव में आठ से अधिक कर चुका है विवाद
मनोज जिम करता था। उसे बॉडी बनाने का शौक है। आरोप है कि गांव में वह अक्सर मारपीट करता रहता है। पांच साल पूर्व एक व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया। तीन साल पूर्व गांव के एक व्यक्ति के सिर पर डंडे से प्रहार किया था। इससे उनका सिर फट गया था। पंचायत में सुलह-समझौता हुआ था। उसने रिश्तेदारी में आए एक व्यक्ति का हाथ तोड़ दिया था

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button