भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने

भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने
इंडिया न्यूज़ दर्पण गाजियाबाद ब्यूरो चीफ नरेंद्र बंसल
24 मार्च 2023 को लोनी विधानसभा के लोनी देहात मंडल सहित अन्य मंडलों में प्रवास कर बूथ शसक्तीकरण अभियान की शक्ति केंद्रों पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद लोनी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे संगठनात्मक बूथ शसक्तीकरण अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कैम्प कार्यालय लोनी पर पहुंचकर मंडल अध्यक्षों से संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों को आगामी दो दिन में बूथ शसक्तीकरण अभियान कार्यक्रम को पूरा कर सभी किट जिला कार्यालय पर जमा करानी है। उन्होंने बलराम नगर मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि 103 बूथों की सूची पूर्ण कर उन्होंने सबसे पहले अपने मंडल की किट जमा कराई है।
लोनी देहात मंडल की बैठक हीरा गार्डन रामपार्क विस्तार में मंडल अध्यक्ष अशोक त्यागी की अध्यक्षा में संपन्न हुई।
संचालन मंडल महामंत्री मनीष चौहान ने किया। मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रवासी रामकुमार त्यागी, जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि ने बैठक को संबोधित किया।
मुख्य रूप से जिला मंत्री आकाश गौतम, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, तोता सिंह भंडारी, मनवीर चौधरी, प्रमोद कुमार भट्ट, कुलबीर चौहान, सूरज मिश्रा, पंडित दीपक शर्मा, संजय दीक्षित, रवि कुमार आदि सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


