उत्तर प्रदेशकौशांबी
Trending

कौशांबी में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गई रैली

कौशांबी (उत्तर प्रदेश) कौशांबी पुलिस द्वारा किया गया भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी में सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शक्ति की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि में आयोजित महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला सशक्तिकरण दुपहिया वाहन रैली (22-03-2023-29-03-2023) जो विंध्याचल धाम मिर्जापुर से प्रारंभ होकर जनपद गौतम बुध नगर में समाप्त होगी |

उक्त महिला सशक्तिकरण रैली का आगमन दिनांक 23-03-2023 को जनपद कौशांबी के थाना कोखराज मे हुआ | जहां पुलिस अधीक्षक कौशांबी, व अपर जिलाधिकारी कौशांबी, अप्पर पुलिस अधीक्षक कौशांबी ,क्षेत्राधिकारी सिराथू, क्षेत्राधिकारी चायल, द्वारा रैली में प्रतिभाग करने वाली महिला पुलिस कर्मियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर, संबोधित किया गया, एवं दोपहर के भोज के पश्चात रैली को गंतव्य की ओर रवाना किया गया, इस दौरान जनपद के विभिन्न महिला संगठनों के पदाधिकारी व मीडिया कर्मियों द्वारा भी रैली का स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया गया |

कौशांबी से ब्यूरो चीफ इरशाद अहमद की रिपोर्ट

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button