उत्तर प्रदेशबलरामपुर
Trending

पिरामल फाउन्डेशन के तत्वावधान में मॉडल स्कूल कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्कूलों को विकसित करने पर दिया गया जोर

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध

बलरामपुरजनपद में बेसिक शिक्षा विभाग एवं नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउन्डेशन के तत्वावधान में मॉडल स्कूल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है। जिसके तहत स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा।
बलरामपुर भारत सरकार नीति आयोग के आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित है। जनपद में शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए समय-समय पर कई कार्यक्रम की पहल होती रही है। इसी क्रम में परिषदीय विद्यालयों के विकास के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और नीति आयोग की डेवलपमेंट पार्टनर संस्था पिरामल फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में मॉडल स्कूल कार्यक्रम संचालित है। जनपद के प्रत्येक ब्लॉक के 102 क्लस्टर से 102 स्कूल का चयन किया गया। जिसका उद्देश्य 20 हज़ार छात्र-छात्राओं का समग्र विकास करना है। निपुण भारत अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करना है। यह महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम निपुण भारत मिशन के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में अहम भूमिका निभाएगा।
कार्यशाला की शुरुआत में 102 माडल स्कूल कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा किया। जिसके पाश्चात पिरामल फाउन्डेशन से स्टेट से आए रिसोर्स पर्सन नफीस अहमद द्वारा कार्यशाला का संचालन किया। कार्यशाला में सभी एआरपी के साथ कोच नीड एनालिसिस टूल का अभिविन्यास किया गया। जिससे उनके द्वारा किया जाने वाले सपोर्टिव सुपरविजन को प्रभावी बनाया जा सके और अध्यापकों के क्षमता वर्धक प्रोसेस में सहयोग कर सके। इसी के साथ निपुण भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। कार्यशाला में सभी एआरपी ने विद्यालयों में किए जा रहे सपोर्टिंव सुपरविजन सम्बन्धित रणनीतियों को बनाया एवं छोटे समूह द्वारा अपने विचारों को सभी प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुत किया।
फाउन्डेशन के डिस्ट्रिक्ट लीड इमरान ने बताया कि क्षमता वर्धन कार्यशालाओं का आयोजन इसी प्रकार से समय समय पर किया जाता रहेगा। साथ ही समुदाय और विद्यालय स्तर पर भी कई अभियान और कार्यक्रम संचालित किये जाएंगे। जिससे की परिषदीय विद्यालयों में नामांकित हर बच्चा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से लाभान्वित हो सके।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button