उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
Trending

भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद लोनी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों की बैठकों में जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बूथ

15 मार्च 2023 को शसक्तीकरण अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी योजना के लिए किया निर्देशीत

भारतीय जनता पार्टी के चल रहे संगठनात्मक बूथ शसक्तीकरण एवं डाटा प्रबंधन अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने लोनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में बैठक कर आगामी निकाय एवं 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर उत्साहवर्धन किया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि लोनी विधानसभा के संगम विहार, रामविहार, बलराम नगर , परशुराम नगर, एवं लोनी देहात मंडलों में पार्टी मंडल अध्यक्षों के द्वारा विभिन्न बैठकों के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र प्रभारी/संयोजक एवं अल्पकालीन विस्तारकों को जिम्मेदारी सौंपकर बूथ शसक्त करने के लिए 25 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है। जिसमें बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति का कार्य पूरा कर मंडल अध्यक्षों को सूचि उपलब्ध करानी है।

बैठकों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी दायित्वान कार्यकर्ता अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश नेतृत्व की मंशा के अनूरूप पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु कार्य करें, जैसा पूर्ववत काया है।
उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को सफल कार्यक्रमों के लिए बधाई दी।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री एवं बूथ शसक्तीकरण अभियान के संयोजक राजेन्द्र बाल्मीकि, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेन्द्र मावी, जिला मंत्री आकाश गौतम, सुदेश भारद्वाज, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा,
पंकज शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, राजीव शर्मा, राहुल बैंसला, अशोक त्यागी, कृष्ण कुमार बंसल, सहित समस्त मंडल महामंत्री एवं पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी एवं अल्पकालीन विस्तारकों सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button