उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी
Trending

भारतीय नववर्ष को कैसे मनाए

लखीमपुर खीरी
जिला संवाददाता नितेश शर्मा
हमारे भारत देश में अनेकों अनेक त्यौहार एवं पर्व बड़े जोर शोर से मनाने का प्रचलन है इसी क्रम में हमारी भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रों में भारतीय संस्कृति के अनुसार विभिन्न प्रकार के पर्व हमारी सनातन संस्कृति के अनुसार नव सम्वत अर्थात हमारा नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तदनुसार 22 मार्च 2023 दिन बुधवार को प्रारम्भ हो रहा है । इस पवित्र दिन का शुभारंभ प्रातः 5.45 बजे भगवान सूर्यदेव को प्रथम किरण के समय जलाभिषेक के साथ करेगे। 22 मार्च 2023 दिन बुधवार को ठीक प्रातः 5 बजकर 45 मिनट पर अपने अपने घरों के पास के पार्कों पर या अपने घर की छत पर से यह जलाभिषेक का कार्यक्रम अपने परिवार के साथ संपन्न करा चन्दन तिलक लगा कर नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रदान करेंगे।
भारतीय नववर्ष के स्वागत में प्रत्येक घर घर रंगोली का आयोजन भी करे। राहगीरों को व सगे सम्बन्धियों को चंदन तिलक लगाकर भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित कर उसका प्रचार प्रसार करें ।
घर घर भगवा हर घर भगवा का लक्ष्य लेकर चले
सभी हिन्दू अपने घरों में धर्म ध्वजा अर्थात पीले, सिंदूरी, लाल या केसरिया रंग के कपड़े पर रामजी या हनुमानजी या ॐ लगा हुआ झंडा अवश्य लगाएं। अगर ॐ पताका या केसरिया झंडा ना मिले तो नारंगी रंग या लाल रंग के कपड़े को ध्वज पताका की तरह फहरायें, नववर्षारंभ त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाएं और अपनी संस्कृति की रक्षा करेंगे ऐसा प्रण करें।
रात्रि में सभी घरों पर 5 दीपक या 11 दीपक अवश्य जलाएं । क्योंकि हमारे भारत देश में विलुप्त होती संस्कृति तथा हावी होती पश्चात सभ्यता को देखते हुए हमें अपनी संस्कृति अपने देश अपने पर्वो एवं त्योहारों को अगर जीवंत रखना है तो उसके लिए संस्कृति को जानना बहुत जरूरी है!

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button