
9 तारीख को भाकियू की बैठक में सुनी जायेंगी किसानों की समस्या।
संवाददाता गौरव जादौन तहसील रिर्पोटर
चंडौस। कस्बा चंडौस के ब्लॉक परिसर में 9फरवरी को भारतीय किसान यूनियन(टिकैत गुट) की बैठक होगी। जिसमे नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुंदर बाल्यान एवं अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष विमल तोमर, राष्ट्रीय सचिव ओमपाल तालान, प्रदेश सचिव गुलजार बापू व विजय तालान एवं युवा जिला अध्यक्ष मनु बाल्यान का कार्यकर्ताओं द्वारा 9फरवरी को स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। उसके बाद किसानों से जुड़ी समस्याओं बिजली बिल एवं ट्यूबवेल कनेक्शन आदि समस्याओं पर मंथन कर निराकरण किया जायेगा। यह जानकारी मण्डल मीडिया प्रभारी मुस्तकीम पठान ने दी है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


