जीने की कला कार्यक्रम के अंतर्गत 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, के द्वारा तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण का शुभारंभ

मगध यूनिवर्सिटी में जीने की कला कार्यक्रम के अंतर्गत तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण का शुभारंभ, श्री एच. के. गुप्ता, कमांडेंट, 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया के द्वारा किया गया I जिसमे महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी यहाँ पर खुश रहने की कला सीखने के लिए एकत्रित हुए है जो श्री नीतिन शर्मा एवं स्वामी परम तेज जी Faculty art of living के द्वारा सेशन चलाया जायेगा I इस कार्यक्रम में 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीगण एवं 80 कार्मिक भाग ले रहे है I यह कार्यक्रम 6 दिन के लिए संचालित किया जा रहा है जिसमे प्रतिदिन 2½ घंटे का प्रशिक्षण दिया जायेगा I इससे जवानों के तनाव को कम करने में मदद मिलेगी एवं जवान तनाव मुक्त होकर देश सेवा कर सकता है I
इस मौके पर श्री एच. के. गुप्ता, कमांडेंट, 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल सीमा व भारत- भूटान सीमा के ड्यूटी के साथ-साथ कानून व्यवस्था चुनाव, आंतरिक सुरक्षा, एवं नक्सल विरोधी अभियान जैसे ड्यूटी की अपनी अहम भूमिका निभा रही है इसके अलावा नागरिकों के कल्याण हेतु भारत सरकार के कई कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन पूर्व में भी किया गया है.
इस कार्यक्रम के दौरान 29वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, के श्री टी राजेश पाल, द्वितीय कमान अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार, उप कमांडेंट श्री आशीष कुमार, उप कमांडेंट अधिकारीगण एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे I
संवाददाता संदीप कुमार
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



