
बलरामपुर। जिले में एसपी आवास में तैनात सिपाही ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। 23 साल का सिपाही सोमवार रात ड्यूटी पर था। एसएलआर रायफल से ही उसने कनपटी पर गोली मारी। ताज्जुब की बात यह है कि गोली मारने की आवाज किसी ने नहीं सुनी। देर रात जब ड्यूटी के लिए दूसरा सिपाही पहुँचा तो वहाँ उसने शव पड़ा देखा। इसके बाद सुसाइड की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड की वजह क्या है? यह अभी स्पष्ट नहीं है।
मृतक सिपाही का नाम अभिषेक यादव था। वह 2020 बैच का अभिषेक लखनऊ के गोमती नगर का रहने वाला था। सोमवार रात 12 बजे से 3 बजे तक उसकी ड्यूटी एसपी आवास पर लगाई गई थी। रात में वह ड्यूटी पर पहुँचा। रात करीब 3 बजे जब दूसरा सिपाही ड्यूटी पर पहुँचा तब वहाँ देखा कि अभिषेक का शव पड़ा था। सिर में गोली लगी हुई थी।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया, “सर्विस एसएलआर उसके दोनों पैरों की बीच में फंसी हुई थी। बाईं कनपटी से गोली लगकर दायीं कनपटी से निकलकर छत पर फंसी हुई थी। पास में एसएलआर की बुलेट का खोखा भी पड़ा मिला है। सुसाइड के कारणों की जाँच की जा रही है।”
उन्होंने बताया कि लखनऊ के गोमती नगर के विनय खण्ड – 5 का रहने वाला था। यहाँ वह अपने कमरे में अकेले ही रहता था। उसके कमरे की जांँच की गई है। वहाँ से इलाज के जुड़े कुछ कागज मिले हैं। फिलहाल, मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन, सभी पॉसिबल एंगल से जाँच की जा रही है।
अभिषेक के बड़े भाई विनय ने बताया कि हमें लखनऊ पुलिस ने सूचना दी थी कि आपके भाई को गोली लगी है। हालत गंभीर है। लेकिन हम लोग जब यहाँ पहुँचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उसे कोई ऐसी बीमारी भी नहीं थी कि वह गोली मारकर सुसाइड कर ले। लेकिन, उसके मन में क्या था। इस बारे में कभी कुछ उसने शेयर नहीं किया। वह कभी तनाव में भी नहीं रहता था। समझ नहीं आ रहा कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया?”
रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध
ब्यूरो चीफ बलरामपुर
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


