उत्तर प्रदेशबलरामपुर
Trending

पचपेड़वा में आयोजित हुआ अल्पसंख्यक जागरूकता कार्यक्रम

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सम्मन अफरोज इस समय बलरामपुर जनपद के दौरे पर हैं। शनिवार को दौरे के दूसरे दिन सीमावर्ती क्षेत्र पचपेड़वा के नरचहवा ग्राम सभा में आयोजित अल्पसंख्यक जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
अल्पसंख्यक जागरूकता कार्यक्रम में सम्मन अफरोज ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बाढ़ एक गंभीर समस्या है। पिछले अक्तूबर में आई बाढ़ में हुए नुकसान का किसानों को कोई राहत नहीं दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे के दौरान जिन किसानों का नाम छूट गया है, सर्वे कराकर उन किसानों को मुआवजा दिया जाए।
उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि चाहे केन्द्र सरकार हो या फिर प्रदेश की योगी सरकार हो, बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। कहा कि अल्पसंख्यक समाज को आगे आना चाहिए। सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के 18 मंत्रालय अल्पसंख्यक हितों के लिए कार्य कर रहे हैं, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। सम्मन अफरोज ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में अल्पसंख्यकों के लिए जितना काम हुआ है, उतना काम कभी नहीं हुआ है। यही वजह है कि केन्द्र और प्रदेश सरकार के लिए अल्पसंख्यकों का विश्वास बढ़ा है।
कहा कि प्रधानमंत्री की बिलकुल स्पष्ट नीति है कि वोटों की राजनीति से ऊपर उठकर सबका विकास होना चाहिए। यही कारण है कि उन्होंने सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया है। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता नदीम काजी, अब्दुल रब सिद्दीकी, अजीज अहमद, भाजपा मण्डल प्रभारी सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध
ब्यूरो चीफ बलरामपुर

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button