LIVE TV
Trending

डीआरओ संजय कुमार ने सुनी आमजन की समस्याएं

समाधान शिविर में एसडीएम अर्पित संगल ने सुनी आमजन की शिकायतें,जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में डीआरओ संजय कुमार ने सुनी आमजन की समस्याएं

जिला पत्रकार रितेश गर्ग

डबवाली ।जिला प्रशासन द्वारा जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार को आयोजित समाधान शिविरों में कुल सात शिकायतें आई। डबवाली में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम अर्पित संगल ने आमजन की समस्याएं सुनी। वहीं सिरसा के लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को तत्परता से समाधान के निर्देश दिए।
एसडीएम अर्पित संगल ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठकर आमजन की समस्याओं का निवारण करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं प्राथमिकता के आधार पर निवारण करना है। शिविर में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का तत्परता से समाधान करें ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि हर सोमवार व वीरवार कार्यदिवस में प्रात: 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। आमजन अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को इन समाधान शिविरों में रख सकते हैं।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button