उत्तर प्रदेशएटा
Trending

अलीगंज विधानसभा पर संपन्न हुआ नारी शक्ति वंदन महिला सम्मलेन

जनपद एटा की अलीगंज विधानसभा पर नारी शक्ति बंदन महिला सम्मेलन आयोजित किया गया!
कार्यक्रम में आई हुई दर्जनों महिलाओं को महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता चौहान ने संबोधित करते हुए कहा की महिलाओं को अपने वोटो की कीमत पहचाननी चाहिए, महिलाओं को वोट देते वक्त ऐसी पार्टी को वोट देना चाहिए जो उनके लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कुछ ना कुछ करती रहें!
केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को दिया गया 33 प्रतिशत आरक्षण भी कहीं ना कहीं महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगा!
हालांकि एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि 33% आरक्षण राजनीतिक रूप से महिलाओं को दिया जा रहा है पर जब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी अधिक होगी तो आम घरेलू महिलाएं भी अपनी समस्याओं को महिला जनप्रतिनिधि के सामने अधिक वेबाक रूप से कह सकेगी और उसका समाधान भी जल्द से जल्द होगा!
कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी की जिला महा मंत्री आशीष राजपूत ने किया!
अलीगंज विधानसभा में हुए सम्मेलन में मुख्य रूप से कार्यक्रम की संयोजिका अर्चना सक्सेना “डोली”, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप जैन, नीलम चौहान,अलका सक्सेना, मंजू वर्मा एवं नीतू चौहान सहित विधानसभा की दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही!

ज़िला संवाददाता :- शहरोज़ अली

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button