नकली सोने की ईट बेच कर देते हैं झांसा, मुठभेड में तीन टटलूबाज गिरफ्तार, एक के पैरों में गोली लगी |

India News Darpan:- (राजीव सिहल पत्रकार मथुरा)
मथुरा नकली सोने की ईट धमाकार दिल्ली के वृदॢ को 25 लाख की चपत लगाने वाले टटलू बाज गिरोह की बुधवार रात स्वाट टीम और पुलिस से सेवलगढ़ मोड पर मुठभेड हो गई | बदमाशो ने पुलिस पर गोलियां बरसा दी | गानीमत रही की कोई पुलिस कमी॔ भी जख्मी नहीं हुआ | पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी | उसके सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया | वहीं तीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये | एसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि दिल्ली के मुंडका, नागलोई निवासी राजवीर सिंह, जो कि डीटीसी से रिटायर्ड है | उन्हें 30 सितंबर को टटलूबाजो ने एक महिला के जरिए अपने जाल में फंसा कर मथुरा से छाता इलाके में बुलाकर 25 लाख रुपए में नकली सोने की ईट बेची थी |जांच की तो सामने आया कि राजवीर के घर में किराए पर रहने वाली महिला प्रिया ने यह जाल बिछाया था | महिला की कॉल डिटेल से खुलासा हुआ है कि उसने अपनी एक रिश्तेदार महिला के जरिए जोगेंद्र उफ॔ जग्गू पुत्र शेरपाल निवासी विशंभरा, शेरगढ़ को बुजुर्ग से ठगी के लिए संपर्क किया | एक-एक कर गेंग में पॉच अन्य शातिर भी जुड़े गए| महिला व अन्य पांच ने राजवीर को छाता बुलाकर नकली सोने की ईट थमा दी | स्वाट टीम पॖभारी अजय शर्मा और छाता थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने एसपी देहात त्रिगुण बिसेन के नेतृत्व में बदमाशों की तलाश शुरु की | बुधवार रात को इस गिरोह के सेवलगढ मोड पर आने की सूचना मिली स्वाट टीम अौर छाता पुलिस ने घेराबंदी कर दी पुलिस से देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी | जवाबी फायरिंग में जोगेंद्र उर्फ जग्गू के दोनों पैरों में गोली लग गई | वहीं दो अन्य अपराधी अलीशेर उफ॓ अल्ली पुत्र हुसैन खान निवासी हथिया, बरसाना व धर्मेंद्र पुत्र राजेश निवासी कठमालिया छाता बाइक से गिर गए| इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया | इनके तीन साथी भाग गए | पहचान शकील पुत्र रजजाक निवासी हाथिया,बरसाना, गिरिराज पुत्र वाली निवासी विशंभरा, शेरगढ़ और सलीम जफर पुत्र इस्माइल उर्फ बिल्ला निवासी हाथिया के रूप में हुई है| इसके अलावा पुलिस प्रिया मूल निवासी बल्लभगढ़,हाल निवासी नागलोई, दिल्ली की तलाश कर रही है| वह दो बच्चों की मां है| और उसके पहले पति की मौत हो चुकी है| दूसरे पति के साथ उसने जहर खुरानी का अपराध शुरू कर दिया था | दिल्ली से पति के साथ जेल भी गई थी | पति अभी जेल में है| इधर, पुलिस के अनुसार जोगेंद्र का ममेरा भाई धर्मेंद्र है| वही, अलीशेर शकील और सलीम द्वारा नकली सोने की ईट एक उपलब्ध कराई गई थी |
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


