उत्तर प्रदेशबुलन्दशहर

उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में “मिशन शक्ति अभियान

इंडिया न्यूज दर्पण ब्यूरो सतीश कुमार गौड़:-

(उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में “मिशन शक्ति”) के अंतर्गत महिला बीट के माध्यम से चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा आज दिनांक 30-09-2023 को बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु गांव-गांव में चौपाल लगाकर छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे विभिन्न हेल्प लाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 एवं आत्मरक्षा संबंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है तथा अभियान के दौरान महिला बीट पुलिस द्वारा यौन अपराध की पीड़िताओं से मिलकर उनकी काउंसलिंग करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है तथा महिला सुरक्षा की दृष्टि से बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा सादे कपड़ों में संवैदनशील क्षेत्र/हॉटस्पॉट का भ्रमण करते हुए अनावश्क रुप से घूम रहे लड़को/व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button