सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली बदहाली के आंसू बहाने को विवश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली बदहाली के आंसू बहाने को विवश है, चिचोली ब्लाक के जनप्रतिनिधियों की बे रूखी के कारण यह हाल है
इंडिया न्यूज़ दर्पण/अनिल दवन्डे बैतूल
चिचोली – स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए लंबी-चौड़ी बातें जरूर सुनने को मिलती है लेकिन चरमराई स्वास्थ्य सेवा के कारण चिचोली में स्थित स्वास्थ्य केंद्र बदहाली पर आंसू बहाने को विवश है। इसकी बदहाली के कारण इस क्षेत्र के लोगों को निजी क्लीनिकों पर निर्भर रहने को विवश होना पड़ रहा है।
*लोगों का कहना है*
जब अस्पताल खुद ही बीमार हैं तो यहां लोगों का इलाज कैसे संभव हो पाएगा?
ग्रामीणों का कहना है स्वास्थ केन्द्र चिचोली का दुर्भाग्य का कारण यहां के जन प्रतिनिधि भी है ब्लाक में जनपद अध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य हो या विधायक हो किसी ने सवस्थय केन्द्र की समस्या पर कभी ध्यान नहीं दिया चुनाव के समय जनता को ऊंचे ऊंचे वादे करते है पर समस्या का समाधान नहीं करते हैं इसी कारण
ग्रामिणो ने तहसीलदार चिचोली को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। सौंपे ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया है कि चिचोली क्षेत्र के आसपास के 4 ब्लाकों की लगभग 2 लाख की आबादी का प्रमुख केन्द्र चिचोली अपनी बदहाली पर आंसू बहाने के लिए मजबूर है। यहां पर न तो उसे डॉक्टर मिला न ईलाज । स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया जाता है
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


