बाल श्रम एवं बाल विवाह के प्रति किया गया जागरूक।

अयोध्या रवि शुक्ला ब्यूरो चीफ
खबर बाबा बाजार क्षेत्र से है जहां पर अभियान में बाल श्रम एवं बाल विवाह के प्रति किया जागरूक बैठक कर बाल विवाह,बाल श्रम,लैंगिक अपराध,बाल तस्करी,बाल शोषण आदि बिषयों पर हुई चर्चा जनपद अयोध्या के शिक्षा क्षेत्र मवई अंतर्गत प्रसार संस्था कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउन्डेशन की ओर से मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बाल श्रम,लैंगिक अपराध,बाल तस्करी,बाल शोषण को लेकर बैठक में जागरूक किया गया मंगलवार को मवई क्षेत्र के नौरोजपुर बघेडी प्रधान रेनू यादव के आवास पर बैठक कर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सामाजिक संस्था की काउंसलर देबस्मिता दास गुप्ता ने आंगनबाड़ी,आशा व ए0एन0एम0 कार्यकत्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और कहा कि बाल श्रम में लिप्त बच्चों का चिह्नांकन कर उन्हें सजग किया जाए। उनके मौलिक कर्तव्यों से उन्हें अवगत कराया सामाजिक कार्यकर्ता साधना गुप्ता ने मीटिंग के दौरान लोगों को बताया सबको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व अन्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाऐ जाने की अपील की।जिनसे लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। और कहा कि बाल विवाह,बाल श्रम,लैंगिक अपराध,बाल तस्करी जैसे अपराधों से बचने के लिए लोगों को जागरूक करें। जिससे इन सब पर नियंत्रण पाया जा सके। वाल विवाह की रोकथाम पर जागरूक कर उन्हें सजग किया। बाल विवाह न किये जाने हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करायी।
इस मौके पर प्रधान रेनू यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता यादव,आशा बहू सुमन,
मनोरमा आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी मौजूद रही।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


