अलीगढ़उत्तर प्रदेश
चंडौस। भाजपा के मंडल महामंत्री की हृदय गति रुकने से मौत

संवाददाता गौरव जादौन
चंडौस। क्षेत्र के गांव बघियाना निवासी एवं भाजपा के मंडल महामंत्री 38वर्षीय श्री अशोक कुमार पुत्र श्री लालाराम सिंह की हृदय गति रुकने से शुक्रवार शाम को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कुछ दिन से उनकी तबीयत खराब चल रही थी जिसको लेकर उनका इलाज भी चल रहा था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है भाजपा नेता की मौत की सूचना पर सांसद सतीश गौतम एवं राजस्व राज्य मंत्री श्री अनूप वाल्मीकि जी और भाजपा के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने भारी शोक जाहिर किया एवं परिजनों को सांत्वना दी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


