थाना गोवर्धन पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का किया भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना गोवर्धन पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का किया भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता मोहित सैन, मथुरा
मथुरा। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गोवर्धन के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 22.08.2023 को ग्राम दौलतपुर से अभियुक्त साहून पुत्र नायत उर्फ इनायत नि0 दौलतपुर थाना गोवर्धन जनपद मथुरा को घर के अन्दर से अवैध शस्त्र बनाते हुए मय अवैध शस्त्रों एवं शस्त्र बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
साहून पुत्र नायत उर्फ इनायत नि0 दौलतपुर थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
बरामदगी शस्त्र–
1.दो अदद अवैध पौनिया .315 बोर
2.एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर
बरामदगी शस्त्र बनाने के उपकरण व सामान–
1. इन्वर्टर बैल्डिंग मशीन 2. गैस सिलेन्डर 3. लकडी के पटे पर बना सिकन्जा 4. हाथ से चलाने वाली ड्रिल मशीन 5. दस अदद पाइप नाल बनाने वाले 6. दो अदद ग्राइंडर मशीन 7. चार अदद व्हील कटर लोहा 8. सात अदद फिनिशिंग ब्रुश 9. दो अदद रेगमाल के पत्ते 12. एक अदद प्लास 10. चार अदद लोहे की चद्दर (प्लेट के टुकटे) 14. 29 बैल्डिंग रोड 11. आठ अदद रेती 12. दो अदद सुम्मा लकडी की कटिंग करने वाले 13.आठ अदद लोहा काटने वाले ब्लेड 14. दो अदद नाल साफ करने वाली रेती 15. एक अदद डाई 16. एक अदद रैमर हत्था 17. चार अदद रैमर 18. दो अदद छैनी 19. एक अदद पेचों की डिब्बी 20. बिटें 21. ट्रैगर 22. हैमर 23. एक अदद हवा की तीव्रता बढाने वाला पंखा 24. दो अदद हथौडे 25. एक अदद गाटर ठोंक पीट करने वाला बजनी करीब 5 किलो 26.एक अदद लोहा काटने वाली आरी 27. एक पन्नी में कोयला 28. प्लास्टिक के कट्टे में कुल 11 लकडी की चांप व वर्गाकार टुकडे व शेष शस्त्र फैक्ट्री के उपकरण 29. एक अदद गैस सिलेन्डर 30. अन्य पुर्जे ।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0सं0 034/2022 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2. मु0अ0सं0 477/2023 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्र0नि0 श्री ओम हरि बाजपेयी थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2. उ0नि0 श्री विनोद कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
3. हे0का0 1149 केशव देव थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
4. हे0का0 1711 अशोक कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
5. का0 1775 जगेश कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
6. का0 1720 गुरमीत थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
7. का0 932 जगन्नाथ शर्मा थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
8. का0 1199 मंगल सिह थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
9. का0 820 गिचिन कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
10. का0 785 दिनेश कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
11. का0 1004 अंकित बाबू थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
12. हे0का0 1191 मनोज कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


