
चिरकुंडा संवाददाता मधु गोराई
चिरकुंडा।चिरकुंडा नेहरू रोड़ स्थित सेलेब्रेसन पैलेस में शुक्रवार को नई ऊर्जा के साथ निरसा जर्नलिस्ट एसोसिएशन का गठन कर लिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार बी के सिंह एवं संचालन प्रमोद कुमार झा उर्फ बंटी झा ने किया। जिसमें सर्वसम्मति से समामा औसाल को अध्यक्ष, उत्तम झा उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र शर्मा सचिव एवं मनोज सिंह सह सचिव चुन लिये गये। कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, मिडिया प्रभारी विक्की सलूजा एवं संतोष साव चुने गये। ग्यारह कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गये। इसके अलावे सलाहकार एवं संरक्षक में बीके सिंह, शेष नारायण सिंह एवं राजेश गुप्ता को बनाया गया। इन्हें और एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। नये अध्यक्ष समामा औसाल ने कहा कि वर्षों से इस क्षेत्र में जीवंत संगठन का गठन की मांग उठ रही थी। ताकि इस पत्रकारिता पेशे से जुड़े युवाओं में नयी उर्जा के साथ काम करने का जज्बा पैदा हो सके। औसाल ने कहा कि यह एसोसिएशन सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेगा। बैठक में तीस से अधिक पत्रकार शामिल थे।
मधु गोराई,आजाद अंसारी, सलाउद्दीन कुरैशी, फैजान अहमद,शारुख, सर्वजीत सिंह,अनोजीत सेन,प्रतीक सिंह,बिजय श्रीवास्तव,विकास गांगुली,अरूप पाल,बीरेंद्र सिंह,कृष्ण चौधरी,गौतम,बिजेंद्र वर्मा मॉलय गोप,संजय शर्मा,ओम प्रकाश,मुन्ना सिंह,सलीम अंसारी,बुबाई घोष, कृष्णा चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



