भाजपा ने मुलताई सीट से चंद्रशेखर को प्रत्याशी बनाया:

भाजपा ने मुलताई सीट से चंद्रशेखर को प्रत्याशी बनाया: सुखदेव पांसे और चंद्रशेखर देशमुख के बीच फिर एक बार जंग होगी
इंडिया न्यूज दर्पण/अनिल दवन्डे बैतूल
मुलताई में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक सुखदेव पांसे को हराने वाले चंद्रशेखर देशमुख को भाजपा ने एक बार फिर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आज हुई उन 39 सीटों की घोषणा में मुलताई से चंद्रशेखर देशमुख के नाम पर मोहर लगाई गई है। इससे यह साफ हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुलताई से भाजपा की ओर से चंद्रशेखर देशमुख और कांग्रेस की ओर से सुखदेव पांसे के बीच सीधी टक्कर हो सकती है।
2013 में हुए विधानसभा चुनाव में चंद्रशेखर देशमुख ने मुलताई के वर्तमान विधायक सुखदेव पांसे को करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद 2018 में हुए चुनाव में भाजपा ने अपना उम्मीदवार बदला था। वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। सुखदेव पांसे ने भाजपा प्रत्याशी राजा पवार को चुनाव हार दिया था। मुलताई की विधानसभा सीट को लेकर भाजपा में लंबे समय से मंथन चल रहा था और इसी के चलते आज 39 सीटों में मुलताई से चंद्रशेखर देशमुख के नाम की घोषणा हुई है।
छह से ज्यादा उम्मीदवार कर रहे थे तैयारी
मुलताई विधानसभा से भाजपा की ओर से आधा दर्जन से उम्मीदवार चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, जो लगातार क्षेत्र में प्रचार प्रसार और जनसंपर्क भी कर रहे था। इसमें सबसे पहले हेमंत विजाराव देशमुख, नरेश फाटे, राजू पवार, अजबराव देशमुख जैसे नाम शामिल थे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



