उत्तर प्रदेश
Trending

अफसरो ने सीएम के आदेश हवा मे उडाए|

इंडिया न्यूज़ दर्पण10 अगस्त 2023

राजीव सिंहल जिला संवाददाता (पत्रकार) मथुरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाम के कारण अतिक्रमणों को उखाड़ फेंकने की बात कही थी|इसके बाद स्थिति जस की तस, वृंदावन मंदिरों की नगरी में जाम की समस्या दिनों दिन बढती जा रही है |वाहनों और सड़कों में फुटपाथों पर कब्जा के कारण सड़क सकरी हो गई है| हर दिन हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं| जिन्हें जाम के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ती है| स्थानीय लोगों के लिए भी यह समस्या जी का जनजाल बनी हुई है|

आलम यह है की मुख्य मार्ग अस्थाई अतिक्रमण के चलते मुख्य मार्ग अस्थाई अतिक्रमण से अटे हैं |इन्हें हटाने की जहमत ना तो नगर निगम उठा रहा है |अोर न पुलिस को कोई सरोकार है| गत 25 जुलाई को सीएम योगी यहां आए तो पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को सख्त संदेश देकर गए थे कि जाम के कारण अतिक्रमण का उखाड़ फेक दे |लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है| फुट पाथ पर दुकानदारों का सामान रखा है |रेस्तरां और होटलों के आगे वाहनों की कतारें ढकेल खौमचा बालों का मन चाहे खड़े होना और सड़क किनारे सामान बेचने वालो ने अपने अड्डे बना लिए हैं| यह सब सड़क का गला घोट रहे हैं |लेकिन प्रशासन के किसी भी नुमाइशदे को यह सब नहीं दिखाई दिया |बांके बिहारी मंदिर का मार्ग का बुरा हाल हे| ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शनों के लिए हजारों श्रद्धालु देश-विदेश से हर रोज आ रहे हैं| उनको मंदिर तक पहुंचने के लिए कदम कदम पर अतिक्रमण और इससे लगने वाले जाम का सामना करना पड़ता है| मंदिर को जाने वाले प्रमुख मार्गों पर गैस चूल्हे और खोलते तेल की कढ़ाई रखे होने से कभी भी हादसा हो सकता है| लेकिन जिम्मेदारों को इससे सरोकार नहीं है |

हरी निकुंज चौराया, विद्यापीठ चौराया, और गौतम पाडा तिराया दाऊजी चोराहा और वीआईपी मार्ग सभी तिराया, चौराहे से बांके बिहारी मंदिर को रास्ता जाता है |इन रास्तों पर चाट,लस्सी और प्रसाद की दुकानों के साथ पोशाक , ठाकुर जी का सिंगार, मुकुट आदि की दुकानें लगी है |बांके बिहारी मंदिर बाजार समेत मंदिर को जाने वाले मार्गों पर दुकानों के आगे 3 से 5 फीट चौड़े पटटे लगे हैं| इसके आगे चाट पकौड़ी के ठेले एवं अन्य सामानों के फुटपाथ लगे हैं| मार्गों पर भिखारियों की लंबी कतार देखी जा सकती है |इन सब की वजह से मंदिर को जाने वाला 20 फुट चौड़ा माग॔ सिकुड कर करीब से 6 फुट रह जाता है |इसी पर ई रिक्शा ओं की आवाजाही से राहगीरों को कदम कदम पर परेशानी का सामना करना पड़ता है |और दिन भर जाम के हालात बने रहते हैं |जाम के कारण शनिवार और रविवार को तो स्थानीय लोग घरों में कैद होकर रह जाते हैं| वह अपने घरों तक खुद के वाहन भी नहीं ले जा सकते है|

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button