मध्य प्रदेशसतना

स्कूल कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

स्कूल कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

रितेश पांडे हेड ब्वॉय एवं स्मारिका अग्रवाल हेड गर्ल बनी।

मैहर ,सीबीएसई से मान्यता प्राप्त संतथाम विद्यालय में इन्वेस्टर सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय प्रमुख फादर बीजू एवं सिस्टर जेंसी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ग्रुप सॉन्ग एवं ग्रुप डांस की मनमोहक प्रस्तुति के पश्चात विजू फादर एवं सिस्टर जेंसी ने विद्यालय की कैबिनेट को बैच लगाकर उन्हें शपथ दिलाई। कैबिनेट में हेड बॉय रितेश पांडे, हेड गर्ल स्मारिका अग्रवाल, जनरल कैप्टन प्रिंस साकेत, डिसिप्लिन मिनिस्टर सार्थक जैन, कल्चरल मिनिस्टर अर्चना तिवारी, रेड हाउस कैप्टन अभिनव सोलंकी वाइस कैप्टन मान्या तिवारी, ब्लू हाउस कैप्टन ओम शर्मा, वाइस कैप्टन सारा अहमद, येलो हाउस कैप्टन मानविक मिश्रा, वाइस कैप्टन महक चौरसिया, ग्रीन हाउस कैप्टन लक्ष्य द्विवेदी वाइस कैप्टन पूर्णिमा साहू ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का सफल संचालन आयुष सिंह राज्यवर्धन सिंह एवं अदिति सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

मैहर सतना से जवाहर लाल संताणी

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button