ससुर और नंदोई द्वारा दुष्कर्म करने के मामले मे पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

देवरनियां। सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी द्वारा पीडिता के साथ निकाह कर उसे घर लाकर यातनाएँ देने और ससुर और नंदोई द्वारा दुष्कर्म करने के मामले मे पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। पीडिता को उसके पहले पति ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद तलाक दे दिया था।
कोतवाली देवरनियां इलाके की रहने वाली एक विवाहिता का आरोप है,कि कुछ समय पूर्व उसके कस्बे के रहने वाले दानिश समेत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था ।
जिसमे दानिश मुख्य आरोपी था। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद आरोपी दानिश ने उसके साथ निकाह किया। आरोप है,दानिश ने घर लाकर उसको यातनाएं दी ।और उसके ससुर कौसर अली और नंदोई सिकन्दर ने दुष्कर्म किया। पति दानिश ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। आरोप है,कि ससुराली चाय मे उसे नशा देते रहे।
पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने दानिश,कौसर अली,सिकन्दर , नगमा,नूर जहां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
इंडिया न्यूज़ दर्पण से ब्यूरो चीफ़ बरेली से परवेज़ अहमद उर्फ़ विक्की चौधरीं की रिपोर्ट
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


