मुलताई के सिंघम सीएमओ का हुआ ट्रांसफर, पांढुर्ना के राजकुमार इवनती होंगे नए सीएमओ

इंडिया न्यूज़ दर्पण/अनिल दवन्डे बैतूल
मुलताई। नगर पालिका मुलताई के सीएमओ नितिन कुमार बिजवे का स्थानांतरण पांढुर्णा हो गया है, वही पांढुर्णा के सीएमओ राजकुमार इवनाती को मुलताई का नया सीएमओ बनाया गया है। मुलताई में पदस्थ रहने के दौरान नितिन बिजवे का कार्यकाल बड़ा ही विवादित रहा है। उन्हें मुलताई में पर्सनल गनमैन रखने सहित परिषद के साथ विवाद के लिए याद रखा जाएगा। उन्होंने परिषद के कई लोगों की शिकायत भी थाने में की थी, वही परिषद अध्यक्ष ने भी उनकी शिकायत थाने में की थी। चेंबर में नहीं जाने और अध्यक्ष को फाइल नहीं दिखाने सहित अन्य मामलों को लेकर विवाद चल रहा था। विगत कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही सीएमओ का ट्रांसफर होने वाला है। जिस पर सोमवार को आदेश जारी होते ही विराम लग गया और मुलताई के सीएमओ नितिन कुमार बिजवे को पांढुर्ना भेज दिया गया, जबकि पांढुर्ना से राजकुमार इवनाती को मुलताई पदस्थ कर दिया गया है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



