अंबेडकर नगरउत्तर प्रदेश

जनपद में नियुक्त कुल-06 पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर हुए सेवानिवृत्त-

अंबेडकरनगर

इंडिया न्यूज़ दर्पण जिला संवाददाता प्रवेश कुमार

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को उपहार, स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की दी गई शुभकामनाएं

 

आज दिनांक 31.07.2023 को जनपद अंबेडकरनगर से कुल-06 पुलिसकर्मी अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर/ऐच्छिक सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों की विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी भीटी/पुलिस कार्यालय/पुलिस लाइन श्री शुभम कुमार द्वारा सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को उपहार, स्मृति चिन्ह देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की शुभकामनाओं सहित विदा किया गया।

 

उ0नि0ना0पु0 श्री श्याम सुंदर पाण्डेय जो 01.06.1983 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे ।(अधिवर्षता आयु पूर्ण कर)

 

उ0नि0ना0पु0 श्री राजेंद्र प्रसाद जो 15.05.1982 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे।(अधिवर्षता आयु पूर्ण कर)

 

मुख्य आरक्षी स0पु0 श्री राजेंद्र प्रसाद जो 11.1986 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे।।(अधिवर्षता आयु पूर्ण कर)

मुख्य आरक्षी परमानंद तिवारी स0पु0 श्री परमानंद तिवारी जो 01.10.1984 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे।।(अधिवर्षता आयु पूर्ण कर)

 

मुख्य आरक्षी स0पु0 श्री कांत सिंह यादव जो 10.12.1996 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे।(स्वैच्छिक)

 

06.चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री अभय राज जो 07.12.1995 को चतुर्थ श्रेणी कर्मी कहार के पद पर भर्ती हुए थे।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव कुमार राय व अन्य अधि0/कर्म0गण आदि मौजूद रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button