उत्तर प्रदेशकुशीनगर

सूर्य प्राकट्य उत्सव पर तुर्क पट्टी सूर्य मंदिर में 121 नदियों के जल से हुआ जलाभिषेक

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर। सूर्य प्राकट्य उत्सव पर तुर्क पट्टी सूर्य मंदिर में 121 नदियों के जल से हुआ जलाभिषेक पूर्वांचल महोत्सव व कुशीनगर महोत्सव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सूर्य प्राकट्य उत्सव का सोमवार को 121 नदियों के मिश्रित जल से जलाभिषेक और महा भंडारे के साथ समापन हुआ।वैदिक विद्वानों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यूपी सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी व आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष ने भगवान सूर्य के मूर्ति पर जलाभिषेक और हवन पूजन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं महा भंडारे में करीब 8 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सुबह 9 बजे आचार्य प्रद्युम्न पांडेय, विनोद तिवारी व श्रीप्रकाश पांडेय सहित 51 बाल आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी व आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष ने मंदिर परिसर के स्थित भगवान के शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया। इसके पश्चात् शुभ मुहूर्त पर मंदिर में स्थापित भगवान सूर्य की नीलम पत्थर से बनी मूर्ति पर देश – विदेश से लाए गए 121 नदियों के पवित्र जल से जलाभिषेक हुआ तथा विधिवत् पूजा पाठ के बाद हवन पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि भगवान सूर्य श्रृष्टि के संवाहक हैं। यह उत्सव ग्रामीण अंचल में पर्यटन को बढ़ावा देने का सरल माध्यम बनता जा रहा है। प्रवचन के दौरान स्वामी दिव्यसागर ने कहा कि नदियां संस्कृतियों को जोड़ने का काम करती हैं। आज हमें यह संकल्प लेना है कि हमें निश्चित रूप से ही जल, जंगल और जमीन तीनों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखना है जो सनातन का मूल मंत्र हैं। कार्यक्रम को आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष जी भाई, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता सिंह और रागिनी जायसवाल सहित अन्य कई गणमान्य लोगों ने भी अपने संबोधन में कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रसंशा की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक विनय राय ने सभी के प्रति आभार जताया। इसके पूर्व महा भंडारे में क्षेत्र के लगभग 8 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भगवान भास्कर के जयकारे के साथ ही सूर्य प्राकट्य उत्सव का समापन हुआ। इस दौरान धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मार्कंडेय शाही, आरपी राय, आलोक राय, दिनेश तिवारी नीरज राय, धनंजय राय, शैलेंद्र कुमार तिवारी, वीरेंद्र शाही, अमित राय, झब्बल राय, संजय सिंह, जितेंद्र शाही, शत्रुघ्न रावत, हरेश पटेल, विजय शर्मा, पप्पू शाही, शिवजी, अमित, दिनेश, उमेश, बालेश्वर और विश्वनाथ प्रजापति सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button