उत्तर प्रदेशगाजियाबादराष्ट्रीय

जनपद गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह ने किया बाढ़ शिविर का निरीक्षण

जनपद गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह ने किया बाढ़ शिविर का निरीक्षण

इंडिया न्यूज़ दर्पण गाजियाबाद ब्यूरो चीफ नरेंद्र बंसल

बाढ़ पीड़ितों को किसी भी प्रकार की ना हो असुविधा: जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह

गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह जी ने बाढ़ राहत शिविर, कम्पोजिटिव स्कूल, करहेड़ा पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। माननीय सांसद वी.के.सिंह जी ने बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। सरकार द्वारा राहत उपायों को सुनिश्चित करने के लिए इस बाढ़ राहत शिविर का दौरा किया गया। इस अवसर पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम गाजियाबाद, वन विभाग आदि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। राहत शिविर के निरीक्षण के दौरान माननीय केन्द्रीय मंत्री जी द्वारा उपयुक्त मेडिकल सुविधाएँ और साफ सफाई, खाद्य प्रबधन व पीड़ितों के आराम सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
माननीय सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह जी ने बाढ़ प्रभावित लोगों ने सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई। बाढ़ प्रभावित लोगों ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा उन्हे मूलभूत एवं आवश्यक सभी सुविधाऐं प्रदान की जा रही है।

माननीय सांसद वीके सिंह जी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़ें इसका विशेष ध्यान रखा जाये। कहा कि बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक राहत सामग्री प्रदान करने में किसी भी प्रकार की कोई चूक न हों। मंत्री जी ने आदेश दिये कि बाढ़ पीड़ितों के बाढ़ से हुए नुकसान के जायजा लेकर, उसका आंकलन किया जाये। ताकि उन्हे जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान की जा सके इस अवसर पर सीडीओ विक्रमादित्य, नगरआयुक्त सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button