उत्तर प्रदेश

ठोकर (अर्जुनपुर) बांध पर डीडीयो ने बाढ़ प्रभावितो के साथ किया बैठक

छावनी बीडी बांध के बघुवापार गांव में जिला विकास अधिकारी बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के साथ बैठक की।

उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर बाढ़ आपदा से बचाव व सुरक्षा की योजना बनाई। ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। बैठक में बाढ़ पीड़ितों के विस्थापन जलभराव होने पर होने वाली समस्याओं पर चर्चा हुई। बाढ़ प्रभावित गांव के मवेशियों की गणना की गई। बीड़ी बांध पर हुई चर्चा में पूरे चेतन, अर्जुनपुर ,बघुवापार, पकड़ी, सूर्यवंश, शंभूपुर ,सौरी आदि बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के साथ डीडीयो निर्मल कुमार द्विवेदी ने बाढ़ से बचाव की जानकारी दी। प्रधान विजय बहादुर निषाद ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांव पूरे चेतन के लिए ग्राम निध से तीन नाव खरीदी गई है।

 

*लाल जी वर्मा*

*ब्यूरो चीफ बस्ती*

*इंडिया न्यूज़ दर्पण*

*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र*

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button