उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

लोनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पचारा मैं बाढ़ आने के कारण ग्राम प्रधान श्रीमती वर्षा चौहान द्वारा किया गया रसोई का शुभारंभ

 

इंडिया न्यूज दर्पण

पत्रकार मोनू सिंह

लोनी ब्लॉक के
ग्राम पंचायत पचारा मैं बाढ़ आने के कारण प्रधान जी रसोई रोजाना चल रही है
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ने से बागपत के ग्राम सुभानपुर मैं अल्लीपुर बांध टूट गया जिसके कारण लोनी क्षेत्र के दर्जनों गांव एवं कॉलोनियों में पानी घुस गया वही ग्राम पंचायत पचारा मैं भी बाढ़ का पानी घुस गया जिससे ग्रामीणों को काफी फसलों का नुकसान हुआ और काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ग्राम प्रधान श्रीमती वर्षा चौहान द्वारा लगातार बाढ़ से ग्रस्त ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया ग्रामीणों के लिए रसोई का शुभारंभ किया
जो किसान खाना बनाने में असमर्थ हैं उनके लिए खाना बनवाकर वितरित किया गया।वहीं ग्राम प्रधान पति ब्रहम सिंह चौहान ने बताया कि हमारे गांव में जितने भी आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवार हैं व बाढ़ पीड़ित हैं उनके लिए रसोई का आयोजन किया गया है प्रत्येक दिन खाने का वितरण अभी भी जारी है

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button