
मनिया की प्रमुख खबर- एसपी मनोज कुमार के निर्देशन में एवं उप अधीक्षक मनोज गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में मनिया थाना प्रभारी लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानों से 11 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है/ जिनमें कई वर्षो से फरार वारंटी 4 अपराधी, कई वर्षों से मफरूर एक अपराधी, चार आरोपी मुकदमों में वांछित एवं दो आरोपियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है/ इस प्रकार मनिया थाना पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान के तहत 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है/
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



