उत्तर प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को करायी जीवन प्रतिज्ञा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को करायी जीवन प्रतिज्ञा

 

–पर्यावरण बचाने के लिये अपने जीवन मे हर सम्भव बदलाव लाने तथा पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों को अपनाने हेतु सभी को किया प्रेरित

 

शाहजहाँपुर। पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली (मिशन लाइफ) के अन्तर्गत जन सहभगिता एवं संवेदीकरण हेतु विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘‘लाइफ प्रतिज्ञा‘‘ दिलाई। जिसमें उन्होने सभी को पर्यावरण बचाने तथा परिवार, मित्रों अन्य लोगो को पर्यावरण के अनुकूल आदतो एवं व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करने हेतु शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम व्यापक रूप से आयोजित किया गया। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा ग्लासगो में आयोजित कॉप 26 में विश्व के समक्ष मिशन लाइफ की अवधारणा प्रस्तुत की गयी थी। *इंडिया न्यूज़ दर्पण से रिपोर्टर अवनीश कश्यप*

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button