अयोध्या जनपद के कैंट थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला आयासामने

अयोध्या
संवाददाता सीताराम यादव इंडिया न्यूज़ दर्शन
*अयोध्या जनपद के कैंट थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए जल्द तलाश की मांग की है। वहीं पुलिस सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के जरिए युवक की खोजबीन में जुटी हुई है।*
कैंट थाना क्षेत्र के आशापुर निवासी देवानंद यादव ने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव बीते 17 मई को करीब 12 बजे दिन में घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने 18 मई 2026 को कैंट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से खोजबीन में तेजी नहीं दिखाई जा रही है, जिससे परिवार काफी परेशान और भयभीत है।
वहीं मामले के जांच अधिकारी आशु प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस त्रिनेत्र और सर्विलांस की मदद से युवक की तलाश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही युवक को बरामद कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है और परिजन बेटे के सकुशल वापस लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



