शादी समारोह की मुलाकात को लेकर फैली गलतफहमियों पर विराम।

शादी समारोह की मुलाकात को लेकर फैली गलतफहमियों पर विराम।
अयोध्या की राजनीति में हाल ही में एक तस्वीर और उससे जुड़ी खबर को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आईं। यह मुलाकात भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह की भतीजी के शादी समारोह के दौरान हुई थी, जहां समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे भी शामिल हुए थे।
सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग तरह की बातें कही गईं, जबकि हकीकत यह है कि यह एक पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रम था, जहां सभी नेताओं ने सामान्य शिष्टाचार निभाया।
पवन पांडेय को लेकर यह प्रचारित करना कि वे किसी समाज या विशेष रूप से यादव समाज के विरोध में हैं, पूरी तरह भ्रामक बताया जा रहा है। राजनीतिक जीवन में पवन पांडेय हमेशा सामाजिक न्याय, भाईचारे और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति करते रहे हैं। समाजवादी विचारधारा से जुड़े होने के कारण उन्होंने हर समाज के लोगों के साथ मिलकर काम किया है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि निजी और सामाजिक आयोजनों में नेताओं की मुलाकात को राजनीतिक विवाद का रूप देना उचित नहीं है। अयोध्या की राजनीति में पवन पांडेय की पहचान जमीन से जुड़े, सरल स्वभाव और सभी समाजों के बीच संवाद बनाए रखने वाले नेता के रूप में रही है।
“राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सामाजिक संबंध और सम्मान हमेशा सबसे ऊपर रहते हैं।”
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



