अयोध्याउत्तर प्रदेश

पुण्यतिथि या पावर शो? सपा के मंच से उठे 2027 के बड़े संकेत, गैरहाजिरी ने खोली अंदरूनी कलह की परतें

 

अयोध्या विधानसभा के हांशापुर स्थित पैतृक आवास पर सपा नेता ओरौनी पासवान द्वारा मां की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम अब महज श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि खुला सियासी शक्ति प्रदर्शन बनकर सामने आया है। माता-पिता की मूर्ति स्थापना और जनसंवाद पंचायत के नाम पर जुटी भीड़ ने जहां ताकत का प्रदर्शन किया, वहीं इस पूरे आयोजन ने सपा की अंदरूनी राजनीति पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

कार्यक्रम में फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद, अयोध्या विधानसभा के पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे,पवन मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, और महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर, महानगर की महिला सभा अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि यह सिर्फ पारिवारिक आयोजन नहीं, बल्कि सुनियोजित राजनीतिक संदेश था। खास बात यह रही कि कार्यक्रम का संचालन हामिद जाफर मिशम ने किया, जबकि अध्यक्षता खुद जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव कर रहे थे—यानी मंच से लेकर मैसेज तक, सब कुछ पूरी रणनीति के तहत चलता नजर आया।

मंच सजा, भीड़ जुटी, नारे लगे—लेकिन जो नहीं दिखे, वही इस कहानी के असली किरदार बन गए।

सबसे बड़ा सवाल “बाबूजी” के नाम से पहचान रखने वाले स्व. मित्रसेन यादव के परिवार को लेकर उठ खड़ा हुआ। यादव राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले इस परिवार का एक भी सदस्य मंच पर नजर नहीं आया। क्या यह महज संयोग है, या फिर सपा के भीतर गहरी होती दरार का संकेत?

और सवाल यहीं खत्म नहीं होते। कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर में आनंद सेन यादव की तस्वीर तो चमकती रही, लेकिन लेटर पैड में नाम पूरी तरह गायब। आखिर क्यों? क्या यह सियासी दूरी का इशारा है या फिर अंदरखाने कोई बड़ा खेल चल रहा है?

अब अयोध्या की सियासत में एक ही चर्चा—क्या 2027 के चुनाव से पहले जिले में नई राजनीतिक बिसात बिछाई जा रही है? क्या यादव वोट बैंक के भीतर असंतोष उभर रहा है? और क्या श्रद्धांजलि के इस मंच से असल में सत्ता की रणनीति लिखी जा रही थी?

सवाल कई हैं, जवाब फिलहाल खामोश हैं… लेकिन इतना तय है—मंच पर दिखी भीड़ से ज्यादा, मंच से गायब चेहरे ही इस पूरे खेल की असली पटकथा लिख रहे हैं।

Journlist Sitaram Yadav

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button