अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय एम०एल०एम०एल० इंटर कॉलेज में वरिष्ठ प्रवक्ता श्री दान बहादुर सिंह व दफ्तरी श्री रामभवन की सेवानिवृत्ति पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

अयोध्या।

शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय एम०एल०एम०एल० इंटर कॉलेज में वरिष्ठ प्रवक्ता श्री दान बहादुर सिंह व दफ्तरी श्री रामभवन की सेवानिवृत्ति पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन भव्यता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जीतेन्द्र कुमार राव एवं संचालन विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता आशुतोष प्रकाश सिंह ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए सेवानिवृत्ति शिक्षक एवं कर्मचारी द्वय का पुष्प गुच्छ, 11 किलो की माला, अंगवस्त्र, श्रीरामलला की दिव्य प्रतिमा, रामायण, भागवत गीता, उच्च कोटि का ट्राली सूटकेस, रूल इत्यादि भेंटकर स्वागत विदाई सम्मान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार राव जी ने कहा कि श्री दान बहादुर सिंह जी जैसा कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित, गंभीर व्यक्तित्व के धनी शिक्षक रहे हैं विद्यालय के प्रति उनका योगदान सराहनीय है और विद्यालय के दफ्तरी श्री रामभवन की कर्मठता, सजगता, अनुशासित एवं सरल जीवन उनकी पहचान रही है, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा। विद्यालय के उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति शिक्षक एवं कर्मचारी के सम्मान में अपने-अपने उद्गार व्यक्त किए। सेवानिवृत्ति प्रवक्ता श्री दान बहादुर सिंह जी ने विद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार के भव्य आयोजन से अभिभूत होकर अपने 35 वर्ष की सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए सबका बहुत-बहुत आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुरेश कुमार, रवीन्द्र गुप्ता, ज्ञानेश द्विवेदी, मृत्युंजय सिंह, अमरनाथ सिंह राजेश कुमार पाण्डेय, प्रभाकर सिंह, रामललन, अमित चौधरी, हरि नारायण ओझा, परमात्मा प्रसाद, बलराम, कमलेश सिंह यादव, राजन चतुर्वेदी, नागेन्द्र सिंह, रामधनी, सत्य प्रकाश, दयाराम, अवनीश वर्मा, विजय बहादुर, प्रदीप कुमार तिवारी, इंद्रजीत विश्वकर्मा, अम्बुज मालवीय, सुश्री रश्मि शुक्ला, प्रभाकर वर्मा, विनीत आशीष एनसन, इन्द्र कुमार वर्मा, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अमित कुमार पाण्डेय, शनि कुमार, राम किशोर तिवारी, श्रीमती संध्या तिवारी, पुलकित राज, डॉ० बाल मुकुंद सिंह, श्रीमती ऐश्वर्या त्रिपाठी, अरुण कुमार सिंह, अमिताभ श्रीवास्तव, किशन कुमार, अवधेश मिश्र, सियाराम, अक्षत पाण्डेय, अरविंद कुमार, बृजकिशोर, मुन्नीलाल, मो० साबिर, अविनाश कुमार पाण्डेय, सुखराम, शिव नरायन सिंह, मनोज कुमार शुक्ल, दयानंद, विनय कुमार सिंह, अजीत कुमार चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

अवधेश मिश्र, कनिष्ठ सहायक
एम०एल०एम०एल० इण्टर कॉलेज,
अयोध्या

Journlist Sitaram Yadav

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button