उत्तर प्रदेश
Trending

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगो से लाखो रूपयो की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार-

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगो से लाखो रूपयो की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार-

संवाददाता अय्यूब आलम

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी करने वाले अभियुक्त नरेन्द्र उर्फ अमन पुत्र वंशराज नि0 भिवपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा को उ0 नि0 अवनीश शुक्ला कोतवाली देहात मय टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त थाना को0 नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0-711/22, धारा 420,467,468, 471,504,506 भादवि व 3(2) एस0सी0एस0टी0 ऐक्ट में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना को0 देहात गोण्डा मे हुकुम तहरीरी दी गयी थी। उक्त अभियुक्त ने अपने साथी अभियुक्त के साथ मिलकर मिशन शक्ति में ब्लाॅक कोवार्डिनेटर के पद पर व मेडिकल काॅलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगो के साथ लगभग 6 लाख 10 हजार रूपयों की ठगी की थी जिसपर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button