उत्तर प्रदेश
Trending

हेड का0 रणवीर गौतम थाना मनकापुर को एडीजी गोरखपुर जोन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

हेड का0 रणवीर गौतम थाना मनकापुर को एडीजी गोरखपुर जोन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

संवाददाता अय्यूब आलम

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन महोदय द्वारा विगत समय में पुलिस बीट प्रणाली को और भी सुदृढ एवं प्रभावशाली बनाने हेतु जोन के समस्त जनपदों में नवीन बीट प्रणाली (BPO System) संचालित करायी गयी है, जिससे बीट पुलिस अधिकारी (BPO) आम जनता से अच्छी तरह जुड़कर उनकी प्रत्येक समस्याओं से अवगत होकर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर सकें तथा उनकी सहायता हेतु उनके पास अल्प समय मे ही उपस्थित हो सके साथ ही अपने क्षेत्र की प्रत्येक परिस्थितियों से भली भांति अवगत होकर हर संभावित अपराध पर अंकुश लगा सके । इस व्यवस्था के अन्तर्गत महिलाएओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु महिला बीट पुलिस अधिकारियों की भी नियुक्ति बीट क्षेत्र में करायी गयी है उक्त नवीन बीट प्रणाली को और भी सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन महोदय द्वारा पूर्व में ही व्यापक दिशा निर्देश दिए गए है ।
उक्त निर्देश के क्रम में जनपद गोण्डा से माह अप्रैल 2023 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले हेड का0 रणवीर गौतम पीएनओ0 112311722 थाना मनकापुर जनपद गोण्डा को अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन महोदय द्वारा उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है ।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button