उत्तर प्रदेश

गुम हुए मोटरसाइकिल को 02 घण्टे के अन्दर बरामद कर वाहन स्वामी को किया गया सुपुर्द

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।

थाना कसया पुलिस द्वारा गुम हुए मोटरसाइकिल को 02 घण्टे के अन्दर बरामद कर वाहन स्वामी को किया गया सुपुर्द- पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम को वादी अभिषेक रावत पुत्र विरेन्द्र रावत साकिन पिपराझाम थाना कसया जिला कुशीनगर द्वारा थाना पर आकर अपनी मो0सा0 टीवीएस स्पोर्ट के बदनाम चाय कुशीनगर के पास से गुम हो जाने के सम्बन्ध में सूचना दिये। इस सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाना कसया पुलिस की तत्परता से उक्त वाहन को 02 घण्टे के अन्दर बरामद कर वाहन स्वामी अभिषेक रावत को सुपुर्द किया गया। वाहन पाकर वाहन स्वामी ने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया बरामद करने वाली टीम-1. प्र0नि0 श्री आशुतोष कुमार तिवारी थाना कसया जनपद कुशीनगर

2. उ0नि0 श्री अवनीश कुमार सिह थाना कसया जनपद कुशीनगर

3. का0 राहुल आजाद थाना कसया जनपद कुशीनगर

4. का0 कमलेश कुमार यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button