उत्तर प्रदेश

बसपा प्रत्याशी ने निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन

अमेठी नगर पंचायत की राजनीति मचा हड़कंप

बसपा प्रत्याशी के समर्थन के बाद जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी

अमेठी । दूसरे चरण में होने वाले नगर निकाय चुनाव के पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है । अमेठी नगर पंचायत से बसपा प्रत्याशी शकीला बानो ने बसपा से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी का समर्थन करने का एलान किया है।बसपा प्रत्याशी का आरोप है कि पार्टी ने उन्हें टिकट देकर मैदान में उतार तो दिया लेकिन उनके समर्थन में प्रचार प्रसार करने बसपा का कोई नेता या कार्यकर्ता नही आया।

बसपा प्रत्याशी के निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी के समर्थन के बाद अमेठी में नगर निकाय चुनाव का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। जिले की सबसे हॉट सीट में शामिल अमेठी नगर पंचायत सीट से बसपा प्रत्याशी ने पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी का समर्थन करने के एलान करके सनसनी फैला दी है। रविवार को अमेठी नगर पंचायत से बसपा प्रत्याशी शकीला बानो ने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी को समर्थन देने का दावा किया है। पार्टी से इस्तीफा और निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन को लेकर बसपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि मो शमीम ने कहा कि उन्हें पार्टी ने टिकट देकर सिंर्फ काठ का उल्लू बनाया है।वो लगातार प्रचार प्रसार कर रहे थे। लेकिन पार्टी को कोई भी नेता या फिर कार्यकर्ता उनके समर्थन में प्रचार प्रसार करने नही आया जिससे उनका मनोबल टूट गया इसी कारण आज वो पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी को समर्थन दे रहे है।

वही निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने को लेकर लक्ष्मी सोनी के पति महेश सोनी ने कहा कि बसपा प्रत्याशी ने उनपर भरोसा करके उनके साथ आये है इससे उनको बहुत मजबूती मिलेगी साथ ही वो अमेठी का इतिहास बदलते हुए इस बार चुनाव जीतेंगे। विवेक सिंह डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज अमेठी

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button