उत्तर प्रदेश

धोखाधड़ी कर लोगों के फर्जी एकाउन्ट खुलवाकर सरकारी धन का गबन करने बाला अभियुक्त गिरफ्तार

धोखाधड़ी कर लोगों के फर्जी एकाउन्ट खुलवाकर सरकारी धन का गबन करने बाला अभियुक्त गिरफ्तार

इंडिया न्यूज़ दर्पण से नितेश शर्मा की रिपोर्ट

जनपद लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना निघासन पुलिस द्वारा थाना निघासन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 664/21 धारा 419/420/467/468/471/409 भादवि व थाना तिकुनियाँ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 05/22, मु0अ0सं0 06/22 व मु0अ0सं0 34/22 धारा 419/420/467/468/471 /409 भादवि में वांछित अभियुक्त उपेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र जयन्ती प्रसाद मिश्रा को थाना निघासन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढखेरवा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा भेजा गया

पूर्व में हुई धोखाधड़ी के संदर्भ में

दिनांक 08.12.2021 को थाना निघासन पर जिला सहकारी बैंक शाखा तिकुनियाँ में फर्जी तरीके से खाता खुलवाने व अवैध रुप से धन का गबन करने के संबंध में मु0अ0सं0 664/21 धारा 419/420/467/468/471/409 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना के दौरान अभियुक्त उपेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र जयन्ती प्रसाद मिश्रा (पूर्व तैनाती केन्द्र प्रभारी मण्डी जिला सहकारी बैंक तिकुनियाँ) का नाम प्रकाश में आया था। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने सह अभियुक्तों के साथ मिलकर लोगों को धोखें में रखकर बेईमानी की नियत से जिला सहकारी बैंक तिकुनियाँ में लोगों के फर्जी खाता खुलवाकर फर्जी तरीके से सरकारी गल्ले की खरीद दिखाकर फर्जी खातों में सरकारी धन भेजने व सरकारी धन का गबन किया जाता था।

पुलिस जांच के दौरान अभियुक्त के द्वारा सरकारी पैसे का गमन का मामला प्रकाश में आया!

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button