आपसी रंजिश में गैरइरादतन हत्या आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

आपसी रंजिश में गैरइरादतन हत्या आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार-
संवाददाता अय्यूब आलम
गोण्डा पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मु0अ0सं0-349/2023, धारा 323, 452, 504, 506, 304 भादवि से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त आकाश द्विवेदी उर्फ अंशू पुत्र हरीशधर द्विवेदी निवासी ग्राम चढ़निया मौजा बूढादेवर थाना को0नगर जनपद गोण्डा और खुशबू द्विवेदी पुत्री हरीशधर द्विवेदी निवासी ग्राम चढ़निया मौजा बूढादेवर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को मुखबिर खास की सूचना पर उ0 नि0 मनोज कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया उक्त अभियुक्तगण ने 4 मई को पुरानी रंजीश को लेकर वादिनी के पुत्र से मार-पीट कर घायल कर दिया था जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। जिसके सम्बन्ध में मृतक के माँ द्वारा थाना को0 नगर मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना को0 नगर में विधिक कार्यवाही की गयी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



